Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों बेलगाम होते जा रहे हैं। शुक्रवार रात वेलकम इलाके में अपराधियों ने एक के बाद एक लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया गया। लुटेरों ने अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। आपको तीनों घटना के बारे में बारी-बारी से समझाते हैं।
सांकेतिक तस्वीर।
एक ही रात में लूट की तीन वारदातें
उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में लूट की एक के बाद एक तीन वारदातों को अंजाम दिया गया। लुटेरों ने अलग-अलग समय 3 लोगों पर चाकू से हमला किया। जिसमें एक की मौत हो गई है। ये घटना वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी में हुई। दरअसल, पहली पीसीआर कॉल एक शख्स को चाकू मारने की 11:33 बजे आई। जबकि 12:21 पर दूसरी पीसीआर कॉल मर्डर की आई। और आखिरी पीसीआर कॉल रात 01:02 बजे की गई।
पहली घटना
लुटेरों ने 25 साल के शेर सिंह को चाकू मारा, लेकिन इसी बीच वो छिप गया। चाकू लगने से युवक घायल हो गया।
दूसरी घटना
लुटेरों ने 32 साल के गुरफान को चाकू मारा और उनका मोबाइल छीन लिया। चाकू लगने से गुरफान की मौत हो गई। गुरफान पेशे से टेलर थे और गांधी नगर की एक जींस की फैक्ट्री में काम करते थे।
तीसरी घटना
लुटेरों ने 22 साल के शारिक के गर्दन में चाकू मारा और वो घायल हो गए। शारिक भागे और उनकी जान बच गई।
आरोपियों ने नशे में बनाया था लूट का प्लान
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 3 लुटेरों में से 2 को दबोच लिया है। एक आरोपी का नाम कपिल चौधरी है और दूसरे का नाम सोहेल है। कपिल पर पहले से लूट और हत्या की कोशिश के कई मामले दर्ज हैं। वो 3 महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। जबकि तीसरे आरोपी समीर की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में लूट का प्लान बनाया, लेकिन वो एक को ही लूट पाएं। आरोपियों के हाथों में बड़े-बड़े चाकू थे। जिसे वो बल्लीमारान एरिया से लेकर आए थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
