दिल्ली

लूट की वारदातों से थर्रा उठा दिल्ली का ये इलाका! एक ही रात में 3 लोगों पर चाकू से हमला, 1 की मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2023, 12:00 PM IST

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में दिल दहला देने वाली वारदातों के अंजाम दिया गया। एक ही रात में एक के बाद एक लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया गया। लूट के दौरान चाकू से हमला किया गया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक तस्वीर।

Photo : iStock

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों बेलगाम होते जा रहे हैं। शुक्रवार रात वेलकम इलाके में अपराधियों ने एक के बाद एक लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया गया। लुटेरों ने अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। आपको तीनों घटना के बारे में बारी-बारी से समझाते हैं।

एक ही रात में लूट की तीन वारदातें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में लूट की एक के बाद एक तीन वारदातों को अंजाम दिया गया। लुटेरों ने अलग-अलग समय 3 लोगों पर चाकू से हमला किया। जिसमें एक की मौत हो गई है। ये घटना वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी में हुई। दरअसल, पहली पीसीआर कॉल एक शख्स को चाकू मारने की 11:33 बजे आई। जबकि 12:21 पर दूसरी पीसीआर कॉल मर्डर की आई। और आखिरी पीसीआर कॉल रात 01:02 बजे की गई।

पहली घटना

लुटेरों ने 25 साल के शेर सिंह को चाकू मारा, लेकिन इसी बीच वो छिप गया। चाकू लगने से युवक घायल हो गया।

दूसरी घटना

लुटेरों ने 32 साल के गुरफान को चाकू मारा और उनका मोबाइल छीन लिया। चाकू लगने से गुरफान की मौत हो गई। गुरफान पेशे से टेलर थे और गांधी नगर की एक जींस की फैक्ट्री में काम करते थे।

तीसरी घटना

लुटेरों ने 22 साल के शारिक के गर्दन में चाकू मारा और वो घायल हो गए। शारिक भागे और उनकी जान बच गई।

आरोपियों ने नशे में बनाया था लूट का प्लान

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 3 लुटेरों में से 2 को दबोच लिया है। एक आरोपी का नाम कपिल चौधरी है और दूसरे का नाम सोहेल है। कपिल पर पहले से लूट और हत्या की कोशिश के कई मामले दर्ज हैं। वो 3 महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। जबकि तीसरे आरोपी समीर की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में लूट का प्लान बनाया, लेकिन वो एक को ही लूट पाएं। आरोपियों के हाथों में बड़े-बड़े चाकू थे। जिसे वो बल्लीमारान एरिया से लेकर आए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article