Delhi: आफत बनकर टूटा मकान, हिस्सा ढहने से गई तीन लोगों की जान; जिंदगी से लड़ रहे चार लोग

दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य घायल हो गए।

नई दिल्ली: बारिश का महीना लोगों की जान के लिए आफत बनता जा रहा है। कई जगहों पर अधिक पानी भरने से मकानों के गिरने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसी प्रकार उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इमारत का अगला हिस्सा दोपहर में ढह गया जिसके बेसमेंट में तथा भूतल और प्रथम तल पर तीन अलग-अलग फैक्टरी थीं। इमारत जहांगीरपुरी के डी ब्लॉक में स्थित थी। इमारत पुरानी और जर्जर थी और रिसाव के कारण इसकी छत कमज़ोर हो गई थी और कुछ मजदूर इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे थे कि तभी यह ढह गई।

building collapsed in Jahangirpuri

प्रतिकात्मक

फैक्टरी में काम करते थे लोग

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अपराह्न 12:51 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया गया जो शाम तक जारी रहा।पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में मुकेश कुमार (45) नामक व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि फूलवती (50) और विनोद (43) को बाद में बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी के मुताबिक, तीनों मृतक इमारत में चली रही फैक्टरी में काम करते थे।

End of Feed