Delhi: जीबीटी हॉस्पिटल गोलीकांड, रियाजुद्दीन की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार

दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में गोलीबारी करने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया है। नवंबर में रियाजुद्दीन नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

दिल्ली : जीटीबी अस्पताल में गोलीबारी करने के आरोप में मुख्य साजिशकर्ता किशोर सहित तीन लोगों को बृहस्पतिवार को पकड़ा गया। जीटीबी अस्पताल में हुई गोलीबारी की घटना में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार, किशोर और दो आरोपियों - फौजान (20) और सैफ (19) ने 14 जुलाई को अस्पताल के वार्ड नंबर 24 में गलत पहचान के कारण रियाजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

GBT hospital shooting case

प्रतिकात्मक

कुख्यात अपराधी वसीम समझकर रियाजुद्दीन को मारी थी गोली

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपी एक अन्य साथी के साथ जीटीबी अस्पताल गए और उन्होंने रियाजुद्दीन को कुख्यात अपराधी वसीम समझकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों और किशोर को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके से पकड़ा गया है। चौधरी ने बताया कि वे दिल्ली से भागने की फिराक में थे। इस घटना का मुख्य आरोपी एक किशोर है और अक्सर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिस्तौल के साथ तस्वीर और वीडियो साझा करता है।

End of Feed