दिल्ली

दिल्ली-NCR की वो अद्भुत जगह जहां मजा ही मजा है! फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने का बनाएं प्लान

Hidden Gems of Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए बेहतरीन और अनजानी जगहों की खोज करें, इस लिस्ट में शामिल हैं वो अद्भुत स्थान जो आपके हर आउटिंग को खास बना देंगे, जानें कहां जाएं और अपने अनुभव को और भी यादगार बनाएं।

Image

दिल्ली में घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं

    Amazing Place in Delhi-NCR: दिल्ली में घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं, जैसे कि इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, लोटस टेंपल, अक्षरधाम मंदिर, लोधी गार्डन, छतरपुर मंदिर, जामा मस्जिद, और चांदनी चौक वहीं आप थोड़ा और सर्च करके यहां की और भी घूमने वाली जगहों की खोज कर सकते हैं।

दिल्ली-NCR में छुट्टियों का आनंद लेने के लिए नए और रोमांचक स्थानों की तलाश में रहें यहां पर आप परिवार या दोस्तों के साथ बेहतरीन पिकनिक के लिए फेमस पिकनिक स्पॉट्स पर विचार करें वैसे दिल्ली की इन जगहों पर जाकर आपको पक्का आनंद आएगा, ये रहे वो स्थान-

  • मुगल गार्डन : दिल्ली के सेंट्रल इलाके में स्थित, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।
  • यमुना घाट: यमुना नदी के किनारे, शांति भरे पिकनिक स्थल, सूर्यास्त और सूर्योदय के दृश्य के लिए प्रसिद्ध।
  • लोधी गार्डन: ऐतिहासिक पार्क, हरे-भरे माहौल और आर्किटेक्चर का अद्भुत मिश्रण।
  • दिल्ली हाट: सांस्कृतिक पिकनिक का अनुभव, विभिन्न राज्यों की कलाएं, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजन।
  • कुतुब मीनार: इतिहास प्रेमियों के लिए बेहतरीन पिकनिक स्पॉट, बाग-बगीचे और हरियाली के साथ।
  • सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुअरी (गुरुग्राम): पक्षियों के प्रेमियों के लिए आदर्श पिकनिक स्पॉट, प्राकृतिक सुंदरता और शांति।
  • फरीदाबाद का सूरजकुंड: सूरजकुंड मेला, हस्तशिल्प, पारंपरिक भोजन और संस्कृति का अनुभव मेला 26 फरवरी तक है।
  • आगरा फोर्ट और ताजमहल: दिल्ली से कुछ घंटे की दूरी पर, ऐतिहासिक पिकनिक डेस्टिनेशन।
  • वैसे बता दें कि दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं, पर्यटन का प्रमुख केंद्र भी है। राजधानी होने के कारण भारतीय सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं, प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है। पुरातात्विक दृष्टि से कुतुबमीनार और लौह स्तंभ जैसे विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केंद्र समझे जाते हैं। एक ओर हुमायूँ का मकबरा जैसा मुगल शैली की ऐतिहासिक राजसिक इमारत यहाँ है तो दूसरी ओर निज़ामुद्दीन औलिया की पारलौकिक दरगाह है।

    लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहां हैं बिड़ला मंदिर, बंगला साहब का गुरुद्वारा, बहाई मंदिर और देश पर जान देने वालों का स्मारक भी राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। भारत के प्रधान मंत्रियों की समाधियां हैं, जंतर मंतर है, लाल किला है साथ ही अनेक प्रकार के संग्रहालय और बाज़ार हैं जो दिल्ली घूमने आने वालों का दिल जीत लेते हैं।

    देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Ravi Vaish
    रवि वैश्यauthor

    रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article