Delhi Traffic Advisory: 10 मई से 15 दिनों तक रहेगा इन रास्तों का यातायात बाधित, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी यहां

Delhi Traffic Advisory: हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम/स्वरूप नगर कार्यालय (नाले के पास, एनएच-44) और विजय चौक (बुराड़ी साइड) के बीच यातायात संचालन 10 मई से 15 दिनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यातायात के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी और वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित किया है।

Delhi Traffic Advisory: PWD द्वारा काठिया बाबा मार्ग (स्वरूप नगर–बुराड़ी रोड) पर सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते SDM/स्वरूप नगर कार्यालय (नाला, NH-44) और विजय चौक (बुराड़ी साइड) के बीच यातायात 10 मई से अगले 15 दिनों तक प्रभावित रहेगा। इस अवधि के दौरान, SDM/स्वरूप नगर नाला रोड से आने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं। वे सीसी रोड के माध्यम से भलस्वा लैंडफिल (कूड़ा-खत्ता) की ओर जा सकते हैं और फिर झंडा चौक होते हुए बुराड़ी चौक पहुंच सकते हैं।

Traffic Advisory issued for disrupted routes in Delhi

दिल्ली में बाधित मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दूसरा विकल्प झंडा चौक से गुर्जर चौक और फिर विजय चौक होते हुए बुराड़ी जाने का है। इसी तरह, विजय चौक से यात्रा करने वाले यात्री गुरुद्वारा रोड के माध्यम से गुर्जर चौक, फिर झंडा चौक और भलस्वा लैंडफिल (कूड़ा-खत्ता) होते हुए नाला तक पहुंच सकते हैं। यातायात के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने के लिए इन मार्ग परिवर्तनों की सिफारिश की गई है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी प्राप्त करें और उपयुक्त वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

End of Feed