Pathaan lowest Ticket Price: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म से शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। किंग खान की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही बॉलीवुड और साउथ की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। वहीं, अब टिकट बिक्री ने भी नए रिकार्ड बनाने शुरू कर दिये हैं। फैंस के इस उत्साह को भुनाने के लिए जहां कुछ सिनेमाघर मालिक ऊंचे दामों में टिकट बेंच रहे हैं, तो वहीं कुछ सिनेमाघारों में आप बेहद कम कीमत में इस फील्म का आनंद ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो यहां पर आप 2200 रुपये से लेकर 75 रुपये तक में इस फिल्म को देख सकते हैं।
दिल्ली-एनसीआर में यहां सबसे सस्ती कीमत
दिल्ली में यहां सबसे सस्ती टिकट
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इस फील्म को देखना चाहते हैं तो आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। यहां पर आ बेहद कम कीमत में इस फील्म को देख सकते हैं। दिल्ली के घंटाघर में स्थित 'अम्बा थिएटर' में इस फिल्म को आप सिर्फ 75 रुपये खर्च कर दे सकते हैं। इसके अलावा आप करोल बाद स्थित लिबर्टी सिनेमा में भी इस फील्म को बेहद कम खर्च कर इस फील्म का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको पठान फिल्म का टिकट 88 रुपये की कीमत में मिल जाएगा। टिकट की यह कीमत 2डी नॉन-आईमैक्स वर्जन के लिए रखा गया है। इसके अलावा अन्य थियेटरों में भी आप 150 से 300 रुपये तक की कीमत में इस फील्म को देख सकते हैं।यहां मिल रहा सबसे महंगा टिकट
दिल्ली में एक तरफ जहां सस्ते टिकट मिल रहे, वहीं महंगे टिकट भी मिल रहे। दिल्ली के सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल के पीवीआर सिनेमा में पठान मूवी का टिकट सबसे महंगा रखा गया है। यहां पर पठान मूवी को देखने के लिए आपको 2200 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिकट की यह कीमत रिक्लाइनर्स की है। आगे चलकर कीमते कम हो सकती हैं।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
