Best Places to Visit for Street Food in Delhi: राजधानी दिल्ली रिपब्लिक डे समारोह के लिए तैयार हो चुका है। यहां पर होने वाले भव्य समारोह और परेड को देखने के लिए प्रतिवर्ष हजारों लोग दूसरे शहरों से भी दिल्ली आते हैं। अगर आप भी इस साल अपने परिवार या दोस्तों के साथ दिल्ली इस समारोह को देखने जा रहे हैं तो अपने मन में देशभक्ति का भाव जगाने के साथ दिल्ली के लजीज व्यंजनों से पेट पूजा करना न भूलें।
राजधानी दिल्ली खाने के शौकीन लोगों के लिए पैराडाइज है। यहां पर आपको स्ट्रीट फूड से लेकर इंटरनेशनल क्यूजिन तक लगभग हर जगह मिल जाएगा। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो दिल्ली के अंदर बहुत फेमस हैं।
चांदनी चौक
चांदनी चौक को लजीज खाने का खजाना कहा जाए तो कम नहीं होगा। यहां पर आपको एक से बड़कर एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड्स खाने को मिल जाएगा। यहां के पराठे वाली गली में मिलने वाले 24 तरह के पराठे और दौलत की चाट वर्ल्ड फेमस है। इसका स्वाद लेने के लिए देश के अलग-अलग कोने से लोग यहां पहुंचते हैं। पराठे की जितनी वराइयटी यहां मिलती है, उतनी पूरे देश में कहीं नहीं मिलती है। वहीं, ढेर सारे ड्राय फ्रूट्स में लिपटे मलाईदार सूप की तरह दिखने वाली दौलत की चाट आपको एक नया अनुभव देगी।मूलचंद के पराठे
अगर आप दिल्ली आ रहे हैं और आपको ज्यादा भूख लगी है तो मूलचंद के आलू प्याज और अंडे पराठे जरूर ट्राय करें। खासकर एक गिलास मीठे या मैंगो लस्सी के साथ। मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास स्थित इस जगह पर आपको पराठे की कई दुकानें मिल जाएंगी। यहां पर लगने वाली भीड़ की वजह से आपको पराठे के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन पराठे का स्वाद आपकी इस परेशानी को भुला देगा। इस जगह की सबसे खास बात यह कि आप यहां देर रात तक पराठे का आनंद ले सकते हैं।लक्ष्मी नगर
अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और एक ही जगह पर कई स्वादिष्ट फूड्स का स्वाद लेना चाहते हैं तो दिल्ली का लक्ष्मी नगर आपके लिए एक बेहतर जगह हो सकता है। लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से बाहर आते ही आपको बहुत सारे स्ट्रीट फूड्स के स्टॉल दिख जाएंगे। यहां पर आप साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन से लेकर चाइनिज और इटेलियन फूड का जायका ले सकते हैं। यहां की कचौड़ी और मोमोज बहुत फेमस हैं।दिल्ली हाट
आईएनए के पास स्थित दिल्ली हाट खाने की वराइयटी के कारण बहुत फेमस है। अगर आप एक ही जगह पर देश के हर राज्य का जायका लेना चाहते हैं तो दिल्ली हाट चले आएं। यहां आपको हर राज्य के लोकल फूड्स का स्वाद आसानी से मिल जाएगा। यहां पर स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने के लिए हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
