दिल्ली

हजरत निजामुद्दीन से पुणे के लिए डेढ़ महीने तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें डेट

गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली से पुणे का सफर आसान होने वाला है। रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पुणे जंक्शन तक के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है। 15 स्टेशनों से होते हुए ये ट्रेन पुणे और दिल्ली के बीच अगले डेढ़ महीने तक दौड़ेगी। आइए जानते हैं इस स्पेशल ट्रेन के बारे में।

Image

हजरत निजामुद्दीन से पुणे के लिए डेढ़ महीने तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें डेट

Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टियां होते ही सभी अपने-अपने पसंद की जगहों पर लगभग भागकर पहुंचते हैं। चूंकि देश में लंबे सफर का सबसे किफायती और बेहतर साधन ट्रेन है, इसलिए त्योहारों और छुट्टियों में ट्रेनों की भीड़ बढ़ जाती है। गर्मी की छुट्टियां भी कुछ ऐसा ही मौका है जब ट्रेनों के सफर में कुछ ज्यादा ही भीड़ दिखाई देती है। इस बार रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए छुट्टियों के सफर को आसान करने का फैसला लिया है। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जो पुणे और दिल्ली के बीच सफर करने की इच्छा रखते हैं।

दिल्ली - पुणे के बीच सफर होगा आसान

दिल्ली से पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पुणे जंक्शन तक एक विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। ये गाड़ी साप्ताहिक होगी। गाड़ी संख्या 01441 पुणे - हजरत निजामुद्दीन स्पेशल फेयर एसी सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन पुणे से हर मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01442 पुणे स्पेशल फेयर एसी सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से हर बुधवार को पुणे के लिए चलेगी।

करीब डेढ़ महीने तक चलेगी ये गाड़ी

15 अप्रैल से 27 मई तक हर मंगलवार को ये स्पेशल गाड़ी पुणे से शाम 5:30 पर खुलेगी और लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसड, वड़ोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, डकनिया तलाव, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, और मथुरा जंक्शन होते हुए अगले दिन शाम 6:10 पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में यही गाड़ी (01442- पुणे स्पेशल फेयर एसी सुपरफास्ट समर स्पेशल) हजरत निजामुद्दीन से हर बुधवार को रात 10:20 पर खुलकर मथुरा, गंगापुर, सवाई माधोपुर, डकनिया तलाव, भवानी मंडी, रतलाम, वड़ोदरा, वलसड, वापी, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावला होते हुए अगले दिन रात 11:55 पर पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 अप्रैल से 28 मई तक चलाई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!