Video: दिल्ली में आवारा पशुओं का आतंक, गाय ने किया महिला पर जानलेवा हमला, वीडियो में देखें कैसे बची जान

Delhi News: दिल्ली के आया नगर से एक गाय के हमले की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में आवारा गाय ने एक महिला पर अटैक कर दिया। घटना को देख तुरंत बाहर आए लोगों ने महिला को बचाया और गाय को वहां से डरा कर भगा दिया।

Delhi News: दिल्ली में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा। बीते दिनों दिल्ली के कई इलाकों से बच्चों और बड़ों पर कुत्ते के हमले की खबर सामने आ रही थी। अब दिल्ली के आया नगर से ऐसी ही एक खबर आई है। लेकिन यहां कुत्ते ने नहीं गाय ने अटैक किया है। आया नगर के डी ब्लॉक में एक गाय ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई हैं। ये पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। गाय के अटैक की ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

Delhi News

दिल्ली में आवारा पशुओं का आतंक

इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक किनारे पर गाय हैं और दूसरे किनारे से महिला जा रही है। महिला को देख अचानक गाय ने उन पर अटैक कर दिया। गाय ने महिला को सींग से उठाकर इधर उधर घसीटा भी। घटना देखते ही कई लोग बाहर निकले और महिला को बचाने की कोशिश की गई। महिला को बचाने आए एक व्यक्ति ने गाय का सींग पकड़ा और उसमें फंसे हुए महिला के बाल निकाले। उसी दौरान दूसरे युवक ने महिला को वहां से हटाया। इस वीडियो में गाय को अन्य लोगों पर हमला करने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे वहां से डरा कर भगा दिया।

End of Feed