PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली के लोग अपनी छत पर लगाएं PM सूर्य घर, मुफ्त बिजली के साथ कमाई का भी है मौका; Step by Step Process

PM Surya Ghar Yojana Installation Step: दिल्ली में आपका अपना मकान है तो अब आपको 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके लिए आपको करना सिर्फ ये है कि पीएम-सूर्य घर - मुफ्त बिजली योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है। इस योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाएं और सब्सिडी भी पाएं। PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana क्या है

PM Surya Ghar Yojana Installation Process in Hindi: अगर दिल्ली में आपका मकान है तो आप पिछले कई वर्षों से 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ले ही रहे हैं। यही नहीं अब आप मुफ्त बिजली के साथ ही कमाई भी कर सकते हैं। आपको मुफ्त बिजली और आपकी लिए कमाई का रास्ता खोला है स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। PM सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना की घोषणा हो चुकी है। इसके तहत देशभर में 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। दिल्लीवासी इस योजना का कैसे लाभ ले सकते हैं, हम यहां स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं -

surya ghar delhi

घर में बनेगी बिजली

सबसे पहले तो बता दें कि 75 हजार की करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली यह योजना देशभर में लागू होगी। दिल्ली में जिनका अपना मकान है, ऐसे लाखों लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह योजना घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर ग्रीन बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लाई जा रही है। इसके लिए इच्छुक आवेदकों को सोलर पैनल और अन्य उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाएगी और रियायती दरों पर बैंक लोन की भी सुविधा दी जाएगी। केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी व्यक्ति पर सूर्य घर की लागत का बोझ न पड़े।

End of Feed