NIA का बड़ा एक्शन, देशभर में ISIS नेटवर्क पर शिकंजा; कई राज्यों में छापेमारी

NIA की जांच में पता चला कि सिराज और समीर मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम और सिग्नल के जरिए युवाओं को बरगला रहे थे और उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे।

दिल्ली : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को देशभर में एक बड़ी और समन्वित कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से जुड़े ISIS केस में आठ राज्यों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई जो देश में आतंक फैलाने की साजिश रच रहे थे। जानकारी के मुताबिक, NIA ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली में कुल 16 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एजेंसी को कई डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी सर्च ऑपरेशन आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर बारीकी से प्लान किए गए थे।

NIA

NIA की छापेमारी (File Photo: ANI_

क्या था प्लान

यह मामला जुलाई 2025 से जांच के दायरे में आया जब आंध्र प्रदेश पुलिस ने विजयनगरम से सिराज-उर-रहमान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से संदिग्ध केमिकल्स बरामद हुए थे, जिन्हें IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता था। पूछताछ के दौरान सिराज ने चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया कि वह सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश का हिस्सा था। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी सैयद समीर को भी गिरफ्तार किया। NIA की जांच में पता चला कि सिराज और समीर मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम और सिग्नल के जरिए युवाओं को बरगला रहे थे और उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे।

End of Feed