Delhi Airport पर स्मार्ट सिक्योरिटी, हाईटेक पुलिस बूथ करेगा निगरानी; मिनटों में सॉल्व होगी पैसेंजर्स की प्रॉब्लम

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-3 पर स्मार्ट पुलिस बूथ खोला गया है। यहां यात्रियों की खोई हुई वस्तुओं की सीधे सूचना, गुमशुदा व्यक्तियों की शिकायत, आपातकालीन सहायता और हवाई अड्डे के टर्मिनल क्षेत्रों की वास्तविक समय में सीसीटीवी निगरानी होगी।

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर शनिवार को वास्तविक समय उड़ानों की जानकारी, ई-एफआईआर दर्ज कराने, आपातकालीन हेल्पलाइन, परस्पर संवादात्मक यात्री सहायता और सीधी निगरानी की सुविधाओं से सुसज्जित एक स्मार्ट पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य हवाई अड्डों की सुरक्षा और 'डिजिटल पुलिसिंग' पहल को मजबूत करना है।

Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

दिल्ली पुलिस और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित इस सुविधा का उद्घाटन उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया। एक अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट पुलिस बूथ एक अत्याधुनिक सुविधा है जिसे उन्नत तकनीकी सुविधाओं को एकीकृत करके यात्रियों के अनुभव को बढ़िया बनाने के लिए बनाया गया है। इस बूथ में उन्नत तकनीकी विशेषताएं शामिल हैं, जैसे खोई हुई वस्तुओं की सीधे सूचना देना, गुमशुदा व्यक्तियों की शिकायत, आपातकालीन सहायता और हवाई अड्डे के टर्मिनल क्षेत्रों की वास्तविक समय में सीसीटीवी निगरानी।

End of Feed