दिल्ली

Delhi Fire: नांगलोई में एक मकान में लगी आग, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे 6 लोग, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

Delhi House Caught Fire: दिल्ली के नांगलोई में जनता मार्केट इलाके में एक मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लग गई। जिससे वहां फंसे 6 लोग अपनी जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi Fire: दिल्ली के नांगलोई में जनता मार्केट इलाके के एक मकान में आग लग गई। जिससे बचने के लिए छह लोग उसकी दूसरी मंजिल से कूद गए। जिससे वे घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कारया गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियों मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पहली और दूसरी मंजिल में लगी आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बयान में बताया कि ज्वाला पुरी क्षेत्र के अंतर्गत वाई-655, मोबाइल मार्केट, जनता मार्केट से रात नौ बजकर 45 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर घरेलू सामान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की। बयान में कहा गया है कि दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। और रात 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

दमकल की टीम पहुंचने से पहले कूदे लोग

दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले दूसरी मंजिल पर फंसे छह निवासियों के पास अपनी जान बचाने के लिए कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।घायलों की पहचान प्रांजल (19), प्रीति (40), पंकज (40), पनव (18), वैभव (13) और श्वेता (20) के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article