दिल्ली

Delhi News: शाहदरा की वाइपर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसकर 4 की मौत, लापरवाही के मामले में दो गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा में चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बनी वाइपर फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर पुलिस ने मालिक और उसके पोते को लापरवाही के मामले में गिरफ्तार किया है।

Image

लापरवाही से लगी आग में दो लोग गिरफ्तार

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा में स्थित वाइपर फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई थी। ये घटना शुक्रवार शाम की है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। जानकारी के अनुसार, शाहदरा की इस चार मंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर वाइपर की फैक्ट्री है, जिसमें आग लगी थी। इस घटना में एक मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की जलकर मौत हो गई है। आग लगने की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बूझने के बाद जांच करते हुए लापरवाही के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गणतंत्र दिवस के दिन लगी फैक्ट्री में आग

दिल्ली के शाहदरा में स्थित 4 मंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग तेजी से फैल गई थी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर वाइपर बनाने काम किया जाता था। उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर रबड़ काटने की मशीन और भारी मात्रा में रबड़ रखे हुए थे, जिस कारण आग तेजी से फैल गई। इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही दमकल की 4-5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ लोगों को बचाने का काम भी किया।

लापरवाही के मामले में बिल्डिंग का मालिक गिरफ्तार

चार मंजिला इस इमारत पर किराए पर कई लोग रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल के अधिकारियों ने 6 लोगों की जान बचाई और उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान 4 लोगों की आग में झुलसकर मौत होगई। इसमें एक मासूम बच्ची भी शामिल थी। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने के कारण नीचे आने का एक मात्र रास्ता बंद हो गया था। जिसके कारण ऊपर की मंजिल पर रहने वाले लोग इसका शिकार हुए। दमकल अधिकारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने इस मामले में बिल्डिंग के मालिक भारत सिंह और उनके पोते मोहित पर लापरवाही का केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है आरोपियों ने रिहायशी इलाके में फैक्ट्री चलाकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article