Delhi School Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी मिली है। यह इस सप्ताह की दूसरी और पिछले नौ दिनों में पांचवीं ऐसी घटना है। इससे पहले सोमवार को डीपीएस आरके पुरम सहित लगभग 20 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। फिलहाल उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सरस्वती विहार स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल से बम की धमकी के बारे में एक कॉल आई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।
अभिभावकों में डर का माहौल
बता दें कि दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही बम की धमकियों से अभिभावकों में डर का माहौल है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इन घटनाओं को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और मामले की जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि, अभी तक इन धमकियों के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
