LG के अभिभाषण के दौरान AAP विधायकों ने की नारेबाजी, तो एक्शन में स्पीकर; आतिशी समेत कई को किया निलंबित

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के आरोप में कई आप विधायकों को सदन से दिन भर के लिए निष्कासित किया। जिसके बाद निलंबित किए गए नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत आप के 11 विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र के दूसरे दिन जोरदार हंगामा देखा गया। उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायर नारेबाजी करने रह थे। जिसके बाद विधानसबा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक्शन लेते हुए कई आप विधायकों को सदन से दिन भर के लिए निष्कासित किया।

AAP MLA suspended by Vijender Gupta

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 11 AAP विधायकों को किया निलंबित।

आतिशी समेत कई AAP विधायकों को विजेंद्र गुप्ता ने किया निलंबित

विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक वीर सिंह धींगान, मुकेश अहलावत और सुरेन्द्र सिंह को पूरे दिन के लिए सस्पेंड किया गया। इसके अलावा चौधरी जुबैर अहमद, अनिल झा, विशेष रवि और जरनैल सिंह पूरे दिन के लिए सस्पेंड किया गया।

End of Feed