दिल्ली में आज मौसम का हाल
दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है। यहां सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। लेकिन सुबह खिली धूप लोगों को भा रही है। दिन चढ़ने के साथ जैसे ही धूप तेज होने लगती है, दिल्ली वासियों को गर्मी महसूस होने लगती है। यहां दिन के समय मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। तेज धूप के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। आज के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है। आने वाले दिनों में शहर के तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। यहां भी मौसम बदलने लगा है। 26 फरवरी से दोनों शहरों में काले बादल छाए रहेंगे और 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से यहां भी तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। आज गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।
गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की बात करें तो गाजियाबाद में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं गौतमबुद्धनगर में बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज के तापमान की बात करें तो गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। गौतमबुद्ध नगर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है।
दिल्ली में तीन दिन तक होगी बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 27 से मौसम बदलना शुरू होगा। यहां 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश से शहर के तापमान में कमी आएगी और लोगों को ठंडक का एहसास होगा। उसके बाद मौसम फिर साफ होने शुरू होगा और तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। जिसके बाद गर्मियों की शुरुआत होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
