दिल्ली

​गणतंत्र दिवस परेड मिस कर दी तो भारत पर्व में हों शामिल, जानें कहां और कब होगा?

गणतंत्र दिवस परेड में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस दौरान कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की जाती है। जो लोग गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हो पाए हैं या उन्होंने टेलिकास्ट मिस कर दिया है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह भारत पर्व में इन झांकियों को करीब से देख सकते हैं।

Image

गणतंत्र दिवस परेड मिस कर दी तो भारत पर्व में हों शामिल

Bharat Parv 2025: 26 जनवरी में अब केवल दो दिन बाकी रह गए हैं। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड की जोरों से तैयारी चल रही है। इस साल भारत 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में सैन्य शक्ति के प्रदर्शन के अलावा भारतीय संस्कृति प्रदर्शित की जाती है। इस दौरान विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां निकाली जाती है, जिसमें उनकी कला, संस्कृति और विरासत प्रस्तुत की जाती है। इसके बाद दिल्ली के लाल किले पर भारत पर्व का आयोजन किया जाता है। यहां विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आगंतुक लाल किला जाकर गणतंत्र दिवस में शामिल हुई झांकियों और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत पर्व क्या है? इसका आयोजन क्यों और कब से किया जा रहा है? आइए आपको बताएं -

भारत पर्व क्या है

भारत पर्व की शुरुआत पर्यटन विभाग द्वारा 2016 में की गई थी। इस पर्व का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और भारत की विविधताओं से भरी संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन करना है। शुरुआती सालों में भारत पर्व का आयोजन केवल 3 दिन के लिए किया जाता था। लेकिन अब इसका आयोजन 5 दिन के लिए किया जाता है। 26 जनवरी की परेड के बाद शाम के समय में भारत पर्व का उद्घाटन किया जाता है और 27 जनवरी से आगंतुक पर्व का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही साथ विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका चख सकते हैं।

भारत पर्व 2025 की तिथियां

पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत पर्व का हर साल आयोजन किया जाता है। भारत पर्व 26 जनवरी से 31 जनवरी तक दिल्ली के लाल किले में आयोजित किया जाएगा। इस पर्व की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां जाने के लिए कोई एंट्री शुल्क नहीं है। आप गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली विभिन्न राज्यों की झांकियों को करीब से देख सकते हैं।

भारत पर्व में होने वाली एक्टिविटी

  • गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली 31 झांकियों का प्रदर्शन
  • फूड वेंडर्स के स्टॉल
  • बुनकरों द्वारा डीसी हथकरघा और हस्तशिल्प का लाइव प्रदर्शन
  • राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन
  • भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के स्टॉल
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी
  • आभासी और संवर्धित वास्तविक्ता क्षेत्र (Virtual and Augmented Reality Zone)
  • डीसी, हथकरघा, हस्तशिप्ल का स्टॉल
  • फूड कोर्ट
  • शिल्प बाजार
  • अलग-अलग राज्यों के व्यंजन
  • राज्य पर्यटन विभागों द्वारा स्टॉल
  • होटल प्रबंधन संस्थानों द्वारा स्टॉल
  • पाक कला प्रदर्शन
  • संस्कृति मंत्रालय
  • आयुष मंत्रालय द्वारा प्रदर्शनी
  • केवीआईसी
  • ट्राइफेड
  • ग्रामीण विकास
  • एनईएचएचडीसी
  • एनईआरएएमएसी के स्टॉल
  • क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा कोरियोग्राफी प्रदर्शन
  • राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदर्शन
  • विशेष प्रदर्शन
  • सैन्य बैंड द्वारा प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article