तनाव के बीच दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किला-कुतुब मीनार समेत कई ऐतिहासिक स्थलों पर बढ़ी सुरक्षा, पुलिस बल तैनात

Delhi: भारत-पाक में बढ़ते तनाव को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां लाल किले और कुतुब मीनार के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Delhi: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत सभी राज्यों में प्रमुख स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बता दें कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए राजधानी के सभी ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस द्वारा बढ़ा दी गई है और लगातार इन इलाकों की निगरानी की जा रही है।

Delhi News.

तनाव के बीच दिल्ली में हाई अलर्ट

ऐतिहासिक स्थलों पर बढ़ी सुरक्षा

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने लाल किला और कुतुब मीनार समेत कई स्मारकों के पास सुरक्षा में इजाफा कर दिया है। यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के मुताबिक, एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आमतौर पर ऐतिहासिक इमारतों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है, लेकिन बॉर्डर पर तनाव देखते हुए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी सुरक्षा को और बढ़ाया गया है। बता दें कि दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और इसी के चलते दिल्ली पुलिस की तरफ से एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

End of Feed