दिल्ली

तनाव के बीच दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किला-कुतुब मीनार समेत कई ऐतिहासिक स्थलों पर बढ़ी सुरक्षा, पुलिस बल तैनात

Delhi: भारत-पाक में बढ़ते तनाव को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां लाल किले और कुतुब मीनार के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Image

तनाव के बीच दिल्ली में हाई अलर्ट

Delhi: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत सभी राज्यों में प्रमुख स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बता दें कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए राजधानी के सभी ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस द्वारा बढ़ा दी गई है और लगातार इन इलाकों की निगरानी की जा रही है।

ऐतिहासिक स्थलों पर बढ़ी सुरक्षा

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने लाल किला और कुतुब मीनार समेत कई स्मारकों के पास सुरक्षा में इजाफा कर दिया है। यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के मुताबिक, एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आमतौर पर ऐतिहासिक इमारतों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है, लेकिन बॉर्डर पर तनाव देखते हुए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी सुरक्षा को और बढ़ाया गया है। बता दें कि दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और इसी के चलते दिल्ली पुलिस की तरफ से एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर

भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई की मध्यरात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) का भी सहारा लिया।

भारत ने की ड्रोन हमलों का दिया मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से खदेड़ दिया गया और सीएफवी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय सेना ने कहा कि सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा। भारत ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य स्टेशनों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में न केवल ड्रोन और मिसाइलें नष्ट हुई, बल्कि इस्लामाबाद के एयरबॉर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम विमान को भी मार गिराया गया, जो पाकिस्तान की हवाई निगरानी और युद्धक्षेत्र समन्वय क्षमताओं के लिए एक बड़ा झटका है।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article