इस दिन से शुरू होगी सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत, 4 चरणों में पूरा होगा काम, यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

Delhi News: डेढ़ साल से लटका सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य 1 अक्टूबर से शुरू होगा। मरम्मत का कार्य 15-15 दिन के 4 चरणों में यानी 60 दिनों में पूरा किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने कार्य को लेकर एनओसी दे दी है।

Delhi News: लंबे समय से सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य लटका हुआ है। करीब डेढ़ साल से मरम्मत कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ। लंबे समय से लटका फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य अब 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। मरम्मत कार्य के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनओसी जारी करते हुए एडवाइजरी भी जारी कर दी है। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। अगर आप भी आमतौर पर सरिता विहार फ्लाईओवर का प्रयोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए करते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

Sarita Vihar Flyover

सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत का कार्य 1 अक्टूबर से होगा शुरू

दो महीने तक चलेगा मरम्मत का कार्य

जानकारी के अनुसार, सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य 60 दिन तक चलेगा। कार्य को 4 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में 15-15 दिन के लिए आश्रम से बदरपुर जाने वाली दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद रहेगी। एक नवंबर से तीसरे और चौथे चरण की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। इस दौरान बदरपुर से आश्रम जाने वाले रास्ते की लेन को 15-15 दिन के लिए बंद किया जाएगा।

End of Feed