दिल्ली

इस दिन से शुरू होगी सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत, 4 चरणों में पूरा होगा काम, यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

Delhi News: डेढ़ साल से लटका सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य 1 अक्टूबर से शुरू होगा। मरम्मत का कार्य 15-15 दिन के 4 चरणों में यानी 60 दिनों में पूरा किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने कार्य को लेकर एनओसी दे दी है।

Image

सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत का कार्य 1 अक्टूबर से होगा शुरू

Delhi News: लंबे समय से सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य लटका हुआ है। करीब डेढ़ साल से मरम्मत कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ। लंबे समय से लटका फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य अब 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। मरम्मत कार्य के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनओसी जारी करते हुए एडवाइजरी भी जारी कर दी है। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। अगर आप भी आमतौर पर सरिता विहार फ्लाईओवर का प्रयोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए करते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

दो महीने तक चलेगा मरम्मत का कार्य

जानकारी के अनुसार, सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य 60 दिन तक चलेगा। कार्य को 4 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में 15-15 दिन के लिए आश्रम से बदरपुर जाने वाली दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद रहेगी। एक नवंबर से तीसरे और चौथे चरण की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। इस दौरान बदरपुर से आश्रम जाने वाले रास्ते की लेन को 15-15 दिन के लिए बंद किया जाएगा।

इन इलाकों में यातायात रहेगा प्रभावित

सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य के चलते बदरपुर, न्यू फ्रेंड्स, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला, फरीदाबाद आदि स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। लोगों को कई स्थानों पर जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यात्रियों को सलाह है कि पर्याप्त समय लेकर बाहर जाएं।

इन वैकल्पिक रूट का करें प्रयोग

  • आश्रम चौक से बदरपुर और फरीदाबाद जाने वाले वाहनों को सरिता विहार स्लिप रोड से रोड संख्या 13ए का प्रयोग करना है। यहां से यू-टर्न लेकर मथुरा रोड से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।
  • आश्रम से नोएडा जाने वाले वाहन चालक रिंग रोड से डीएनडी फ्लाईओवर से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।
  • एम्स से बदरपुर और फरीदाबाद की ओर जाने वाले वाहन लाला लाजपत राय मार्ग, मा आनंदमयी मार्ग, एमबी रोड का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article