सीधे कनेक्ट हुए नमो भारत-हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, सराय काले खां FOB कंपलीट; 12 एस्केलेटर और 4 लिफ्ट तैयार

सराय काले खां नमो भारत स्टेशन को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से कनेक्ट करने वाली एफओबी निर्माण के बाद आज आम लोगों के लिए खोल दिया गया। सराय काले खां क्षेत्र में अत्यधिक भीड़भाड़ और भारी ट्रैफिक को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे न केवल यातायात में सुधार होगा बल्कि सड़क की लाइफ भी बढ़ेगी।

दिल्ली : सराय काले खां नमो भारत स्टेशन को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का सिविल निर्माण कार्य अब पूरी तरह से पूरा कर लिया गया है। 280 मीटर लंबे इस एफओबी पर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने छह ट्रैवेलेटर लगाए हैं, जिनका इंस्टॉलेशन कार्य भी संपन्न हो चुका है। यह एफओबी यात्रियों को दोनों प्रमुख परिवहन साधनों के बीच आसानी से आवाजाही करने में सहायता करेगा। एफओबी निर्माण कार्य पूरा होते ही एनसीआरटीसी ने रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क से बैरिकेडिंग हटा दी है और पूरी सड़क को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। साथ ही, इस सड़क पर तारकोल का ब्लैक टॉप लगाकर उसे अपग्रेड भी किया गया है। सराय काले खां क्षेत्र में अत्यधिक भीड़भाड़ और भारी ट्रैफिक को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे न केवल यातायात में सुधार होगा बल्कि सड़क की लाइफ साइकिल भी बढ़ेगी।

Sarai Kale Khan station FOB completed

सराय काले खां स्टेशन पर FOB कंपलीट

मिलेगा ये फायदा

सराय काले खां और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच की लगभग 300 मीटर की दूरी को देखते हुए एक सुरक्षित और सुगम पैदल पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब एफओबी के माध्यम से महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, दिव्यांग और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्री सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से आ-जा सकेंगे।

End of Feed