दिल्ली

इस बार जेल में मनेगी संजय सिंह की दिवाली, हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ी, केजरीवाल पर किया सनसनीखेज दावा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2023, 04:41 PM IST

Sanjay Singh Custody : शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गत चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी बीते फरवरी महीने से जेल में बंद हैं।

Sanjay Singh : दिल्ली के शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनकी दिवाली इस बार जेल में बीतेगी। दरअसल, शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उनकी हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ा दी। राउज एवेन्यू कोर्ट से निकलते समय संजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश रची गई है। उन्हें केवल गिरफ्तार नहीं किया जाएगा बल्कि बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा।

शराब घोटाला मामले में सिसोदिया भी जेल में

बता दें कि शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गत चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी बीते फरवरी महीने से जेल में बंद हैं। सिसोदिया को पहले सीबीआई और फिर बाद में ईडी ने गिरफ्तार किया। शराब घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को दो नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया था लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

लगातार बढ़ती रही है संजय सिंह की हिरासत

चार अक्टूबर के बाद से संजय सिंह की हिरासत कई बार बढ़ चुकी है। उन्हें 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेजा गया था। इसके बाद उनकी हिरासत 10 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 27 अक्टूबर और फिर 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article