Crime in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला कश्मीरी गेट इलाके का है, जहां दूतावास की एक कर्मचारी का फोन छीनकर लुटेरा फरार हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 17 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में रूसी दूतावास की एक कर्मचारी का फोन छीनने की घटना सामने आई थी।
सांकेतिक तस्वीर। (साभार- Freepik)
फोन छीनने की घटना पर पुलिस ने लिया एक्शन
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस ने पीड़िता को एसएचओ का ईमेल आईडी प्रदान किया ताकि वह बाद में शिकायत दर्ज करा सके। हालांकि इस घटना को लेकर कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी।
FIR में धारा 304 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस को इस मामले में मजबूत सुराग भी मिले हैं। इसे लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
