दिल्ली

Delhi News: रोहतक मार्ग पर पानी भरने की समस्या से जल्द मिलेगी निजात, जल निकासी की व्यवस्था होगी बेहतर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2023, 07:02 PM IST

दिल्ली में रोहतक मार्ग पर नागलोई मेट्रो स्टेशन और टिकरी बॉर्डर के बीच सड़क पर पानी भरने की समस्या जल्द दूर होने वाली है। दिल्ली लोक निर्माण विभाग की मंत्री आतिशी ने जल निकासी की व्यवस्था को सुधारने, सड़क को दोबारा बनाने और पैदल चलने वालों के लिए फुटफाथ ठीक कराने का निर्देश दिया है।

Image

रोहतक मार्ग पर जलभराव से मिलेगा छुटकारा (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

दिल्ली में रोहतक मार्ग पर नागलोई मेट्रो स्टेशन और टिकरी बॉर्डर के बीच सड़क पर जलभराव की स्थिति को रोकने के लिए जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, दिल्ली लोक निर्माण विभाग की मंत्री आतिशी ने सड़क की पुनर्रचना पर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और अभियंताओं को विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक सर्वेक्षण के माध्यम से एक व्यापक योजना बनाने को कहा।

बयान में कहा गया कि पिछले महीने आतिशी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था और अधिकारियों को पूरी सड़क को फिर से बनाने और सभी मुद्दों का हल करने का निर्देश दिया था। बयान के मुताबिक, आतिशी ने अधिकारियों को सड़क पुनर्रचना परियोजना के हिस्से के रूप में सड़क को फिर से बनाने, पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए फुटपाथ की मरम्मत करने और सड़क सौंदर्यीकरण के लिए पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मौजूदा जल निकाली व्यवस्था की पुनर्रचना और मरम्मत पर ध्यान देने का भी निर्देश दिया क्योंकि वह सही तरीके से काम नहीं कर रही है, जिसकी वजह से सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा होती है और सड़क क्षतिग्रस्त होती है।

बयान के मुताबक, भविष्य में जलभराव की स्थिति को रोकने के लिए नालियों से गाद निकालने के साथ-साथ मुख्य सड़क के नालों को तीन प्रमुख नालों एसएन ड्रेन, सप्लीमेंट्री ड्रेन और हिरणकुदना ड्रेन से जोड़ने की योजना बनाई जानी चाहिए। बयान में बताया गया कि बैठक के दौरान आतिशी ने कहा कि रोहतक मार्ग पर टिकरी बॉर्डर और नांगलोई मेट्रो स्टेशन के बीच की सड़क अहम है और इसका विस्तार यह रिंग रोड तक है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article