रोहिणी ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर दिल्ली, बाजारों की सुरक्षा बढ़ी, रेलवे- मेट्रो को किया गया सतर्क

Rohini Blast Case: रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के सामने हुए विस्फोट की घटना के बाद पुलिस ने रेलवे और मेट्रो के कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। पैदल और मोटर साइकिल आधारित, दोनों तरह की गश्त पहले ही बढ़ा दी गई है-

Rohini Blast Case: दिल्ली पुलिस ने राजधानी के उन अलग-अलग बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी है जहां त्योहारी मौसम में खरीदारों की भीड़ रहती है। रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के सामने हुए विस्फोट की घटना के बाद पुलिस ने रेलवे और मेट्रो के कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रशांत विहार में रविवार सुबह जोरदार विस्फोट से सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में दरार आ गई। इस विस्फोट के कारण कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आस-पास की दुकानों के होर्डिंग्स और घटनास्थल के पास खड़े वाहनों की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

Delhi Police

रोहिणी ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर दिल्ली

रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर कड़ी निगरानी

End of Feed