दिल्ली

Delhi Robbery: दिल्ली में शख्स के साथ मारपीट के बाद दो लाख की लूट, 5 से 6 बदमाशों ने दिया अंजाम

Delhi Robbery: दिल्ली के महिंद्र पार्क में सुबह 5 बजे करीब 5 से 6 बदमाशों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ पहले मारपीट की और उसके बाद उसे चाकू माकर 2 लाख रुपये की लूट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

दिल्ली में मारपीट के बाद 2 लाख रुपये लूटे

Photo : Times Now Digital

Delhi Robbery: दिल्ली के महिंद्रा पार्क से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सुबह करीब 5 बजे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां तड़के सुबह 5 से 6 बदमाशों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ पहले मारपीट की और फिर चाकू मारकर करीब 2 लाख रुपये लूट लिए। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

मारपीट के बाद 2 लाख की लूट

जानकारी के अनुसार घटना दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाना इलाके की है, जहां 6 बदमाशों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और 2 लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें लुटेरे हाथ में डंडा लिए मारपीट करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

घटना सीसीटीवी में कैद

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जिसमें पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article