दिल्ली

गणतंत्र दिवस परेड में गुजरात की झांकी ने पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में लगाई हैट्रिक, फिर बना जनता की पहली पसंद

गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की 31 झांकियां शामिल हुई थी। इस दौरान पॉपुलर चॉइस कैटेगिरी में जनता ने फिर गुजरात को सबसे अधिक वोट दिए हैं। सबसे अधिक वोट के साथ गुजरात ने तीसरी बार जीत हासिल करते हुए हैट्रिक लगाई है।

Image

गुजरात ने पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में लगाई हैट्रिक

Gujarat Tableau: 26 जनवरी को भारत ने अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाया है। गणतंत्र दिवस परेड में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के साथ भारतीय विविधता और संस्कृति की झलक देखने को मिली। परेड में इस साल मंत्रालय, विभागों, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 31 झांकियां देखने को मिली थी। इन झांकियों में से जनता को कौन सी झांकी सबसे अधिक पसंद आई उसके लिए वोटिंग होती है। पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में वोटिंग की जाती है। पिछले दो सालों की तरह इस साल भी कर्तव्य पथ पर गुजरात का जादू देखने को मिला। 76वें गणतंत्र दिवस पर गुजरात ने पॉपुलर चॉइस कैटेगरी पहला स्थान प्राप्त कर हैट्रिक लगाई है।

नई दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रीय रंगशाला शिविर स्थित झनकार हॉल में टैब्लो संबंधी अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के करकमलों से गुजरात सरकार की ओर से सूचना एवं प्रसारण सचिव अवंतिका सिंह औलख ने विजेता ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र को स्वीकार किया। इस अवसर पर सूचना निदेशक श्री के. एल. बचाणी तथा संयुक्त सूचना निदेशक डॉ. संजय कचोट उपस्थित रहे।

पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में गुजरात ने मारी हैट्रिक

पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में इस साल भी गुजरात के पहला स्थान प्राप्त करने पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गुजरात के सभी नागरिकों का हृदयपूर्वक अभिनंदन देते हुए आभार प्रकट किया। पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘विरासत भी, विकास भी’ का जो मंत्र दिया है, उसे गुजरात जन भागीदारी से साकार कर रहा है और भविष्य में भी अग्रसर रहेगा।

तीन सालों में क्या थी गुजरात की झांकी की थीम

2023 में ‘क्लीन-ग्रीन एनर्जी युक्त गुजरात’ टैब्लो

2024 में ‘धोरडो, वर्ल्ड बेस्ट टूरिज्म विलेज-यूएनडब्लूटीओ’ टैब्लो

2025 में ‘आनर्तपुर से एकतानगर तक – विरासत से विकास का अद्भुत संगम’

गुजरात की झांकी - ‘आनर्तपुर से एकतानगर तक – विरासत से विकास का अद्भुत संगम’

76वें गणतंत्र दिवस पर्व पर कर्तव्य पर ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ की थीम के साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रस्तुत की गई थी। गुजरात की झांकी में इसका सच्चा अर्थ देखने को मिला। न केवल राज्य बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर एवं विकास के अभूतपूर्व सम्मिश्रण को प्रभावशाली ढंग के साकार किया। गुजरात की झांकी में 12वीं शताब्दी की वडनगर यानी कि आनर्तपुर के सोलंकी काल के कीर्ति तोरण से लेकर 21 वीं शताब्दी की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल तथा मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में राज्य की आत्मनिर्भरता को भी प्रस्तुत किया गया। इसमें विकास प्रोजेक्ट सी 295 एयरक्राफ्ट उत्पादन इकाई, सेमीकंडक्टर चिप तथा उससे जुड़े उपकरणों एवं अटल ब्रिज को प्रदर्शित किया गया है।

गुजरात की झांकी के प्रस्तुत करने के दौरान इसे और दिलचस्प बनाने के लिए आधुनिक दुहा के ताल पर राज्य का 'मणियारो' रास लाइव नृत्य पेश किया गया। बता दें कि गुजरात की पारंपरिक लोक संस्कृति के मेरु समान इस मणियारा रास को विभिन्न राज्यों के टैब्लोज के कलाकारों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की कृतियों की प्रतियोगिता में भी तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article