रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आज दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

Delhi New Chief Minister: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब सामने आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नेता चुना गया है। यानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

New CM of Delhi: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की घोषणा बुधवार शाम को हो गई है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर बृहस्पतिवार यानी 20 फरवरी को शपथ लेंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम को लेकर मुहर लगी। नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा।

Delhi New CM Rekha Gupta

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री।

शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली के नए सीएम पद की शपथ लेंगी।

End of Feed