Amrit Udyan Timing: राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुलने के लिए तैयार है। पिछली बार जो लोग अपने काम और अन्य कारणों के चलते अमृत उद्यान नहीं घूम पाए थे, वह इस बार अमृत उद्यान घूमने जा सकते हैं। अमृत उद्यान के खुलने की जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान से मिली। इसके अनुसार फरवरी मे अमृत उद्यान खोला जाएगा। इसमें 4 दिनों को आरक्षित किया गया है। अगर आप भी अमृत उद्यान घूमने जाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको अमृत उद्यान के खुलने की तिथि से लेकर घुमने के समय, टिकट आदि की पूरी जानकारी मिलेगी ।
अमृत उद्यान तिथि
राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान को पर्यटकों के लिए 2 फरवरी से खोला जाएगा और इसका समापन 31 मार्च को होगा। 2 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक आप अमृत उद्यान घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि ये सप्ताह के 6 दिन के लिए खुला रहेगा। सोमवार को पर्यटकों के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान इसके रखरखाव का काम पूरा किया जाएगा। इसके अलावा 4 दिन का समय विशेष श्रेणियों के लिए आरक्षित किया गया है।
आरक्षित दिनों की जानकारी
22 फरवरी - विकलांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित रहेगा।
23 फरवरी - रक्षा, अर्धसैनिक, पुलिस बल के कर्मियों के लिए आरक्षित किया गया है।
1 मार्च भी आरक्षित रहेगा।
5 मार्च - अनाथालयों के बच्चों के लिए आरक्षित किया गया है।
अमृत उद्यान का समय
घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए अमृत उद्यान सुबह 10 बजे खोला जाएगा और शाम 4 बजे तक प्रवेश की अनुमति है। उसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि यहां प्रवेश के लिए दो स्लॉट बने हैं। पहला स्लॉट 10 से 12 बजे का है और दूसरा स्लॉट 12 से 4 बजे का है। वहीं पर्यटकों का प्रवेश गेट नंबर 35 से होगा। यहां पहुंचने के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर हर 30 मिनट में शटल बस सेवा मिलेगी। जिसकी शुरुआत प्रतिदिन 9:30 बजे से लेकर और शाम 5 बजे तक मिलेगी।
अमृत उद्यान टिकट
अमृत उद्यान टिकट घूमने जाने के लिए आपको टिकट लेनी होगी। टिकट खरीदने के लिए आपको राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबासइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/visit/amrit-udyan/rE पर जाना होगा। इसके अलावा पर्यटक राष्ट्रपति के गेट नंबर 12 पर जाकर भी स्वयं सेवा कियोस्क पर जाकर टिकट के ले सकते हैं।
मिलेंगी ये सुविधाएं
अमृत उद्यान में पर्यटकों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध है। इन सुविधाओं में शटल सेवा, बुकिंग काउंटर, कई वस्तुओं के दुकानें, साफ पानी, फूड कोर्ट, चिकित्सा देखभाल, व्हीलचेयर, क्लोक रूम, शौचालय और पार्किंग मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
