राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीती रात सड़क किनारे बेसुध हालत में एक लड़की मिली, जिसे आर्मी ऑफिसर ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया गया कि भारतीय सेना के अधिकारी बीती रात करीब दो बजे सराय काले खां के बाला साहेब गुरुद्वारे से महारानी बाग की तरफ जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे महिला पर पड़ी।
सांकेतिक फोटो।
अस्पताल में भर्ती रेप पीड़िता
आर्मी ऑफिसर ने मंदिर के पास जब एक लड़की को बेसुध हालत में पाया, तो पुलिस को सूचना दी और पीड़िता को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
