Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर का मौसम हर पल करवट ले रहा है। दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह और शाम के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। नवरात्रि के संपन्न होते-होते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानों गुलाबी ठंड की शुरुआत होने लगी है। दोपहर के समय जहां लोगों के पसीने छूट रहे हैं, वहीं दोपहर के समय ठंडक से उन्हें राहत मिल रही है। आइए आज नवमी के दिन आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -
दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम का मौसम ठंडा होने लगा है। शहर में गुलाबी ठंड की शुरुआत होने लगी है। मौसम विभाग ने बीते दिनों बताया था कि नवरात्रि के संपन्न होते-होते शहर के मौसम में बदलाव शुरू हो जाएंगे। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर का हाल ऐसा ही बना रहेगा। तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
एनसीआर में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर के समय तेज धूप से तापमान में वृद्धि हो रही है। दिल्ली के जैसे एनसीआर क्षेत्रों में भी गर्मी से लोगों को पसीने छूट रहे हैं। लेकिन सुबह-शाम शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है।
दिल्ली में कब से शुरू होगी ठंड
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ठंड की शुरुआत होने लगेगी। लेकिन दोपहर के समय गर्मी बरकरार रहेगी। नवंबर के पहले सप्ताह के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
