Rain in Delhi: भीषण ठंड के बीच दिल्ली में शुरू हुई बारिश, 1 फरवरी को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

​Delhi Weather Forecast: दिल्ली में भीषण ठंड के साथ कोहरे के बीच बारिश ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। हल्की बारिश के साथ जनवरी की खत्म होने वाला है व फरवरी की शुरुआत भी दिल्ली में बारिश लेकर आई है।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के हाल कुछ खास अच्छे नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय घना कोहरा और शून्य विजिबिलिटी थी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज दिल्ली में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने खिली धूप के बाद फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ होने की संभावना जताई थी। फरवरी के आने से पहले ही दिल्ली के मौसम ने करवट लेते हुए लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है।

Rain in Delhi

दिल्ली में कैसा रहेगा 1 फरवरी का मौसम

आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली समेत उत्तर भारत के क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते यहां फिर ठंड, शीतलहर और बारिश की आशंका जताई जा रही है। आज हुई बारिश के बाद दिल्ली में गुरुवार को भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे की स्थिति को देखते हुए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

End of Feed