Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के हाल कुछ खास अच्छे नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय घना कोहरा और शून्य विजिबिलिटी थी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज दिल्ली में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने खिली धूप के बाद फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ होने की संभावना जताई थी। फरवरी के आने से पहले ही दिल्ली के मौसम ने करवट लेते हुए लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है।
आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली समेत उत्तर भारत के क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते यहां फिर ठंड, शीतलहर और बारिश की आशंका जताई जा रही है। आज हुई बारिश के बाद दिल्ली में गुरुवार को भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे की स्थिति को देखते हुए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली-एनसीआर में हुई बूंदाबांदी
मौसम विभाग की आशंका के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में दोपहर के समय हल्की बारिश हुई थी। इस बारिश ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। बारिश के बाद मौसम विभाग ने सूचित किया है कि शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सर्द हवाओं के बारे में सूचना देते हुए मौसम विभाग ने जानकारी दी की शाम या रात में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इस प्रकार प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दिल्ली वालों को ठंड से राहत मिलना तो दूर उनके लिए परेशानियां बढ़ती हुई नजर आ रही है।
गुरुवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 1 और 2 फरवरी को तेज हवाओं के साथ घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का मौसम विभाग का दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बनी मौसम की स्थिति को देखते हुए कहना है कि यहां एक के बाद एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दिए जा रहे हैं, जिसके चलते दिल्ली के लोगों को जल्द ठंड से राहत मिलने की कोई आशंका नहीं है।
दिल्ली में 1 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुमान के अनुसार 1 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है। आइए आपको अन्य क्षेत्रों के अनुसार बताएं...
| जगह का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान | अलर्ट |
| आयानगर | 9 | 20 | गरज या बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं |
| सफदरजंग | 7 | 19 | हल्की बारिश या गरज के साथ झोंकेदार हवाएं |
| पालम | 9 | 18 | गरज या हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं |
| लोदी रोड | 8 | 19 | गरज के साथ हल्की बारिश |
| दिल्ली रीज | 8 | 18 | हल्की बारिश के साथ गरज और हवाएं |
| दिल्ली विश्वविद्यालय | 7 | 21 | हल्की बारिश के साथ गरज और सर्द हवाएं |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
