Rain Alert: दिल्ली में 18-19 जनवरी भी बारिश का येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश ने प्रदूषण तो कम किया है, लेकिन ठंड भी बढ़ी है। बारिश का यह दौर खत्म होने वाला नहीं है। IMD के अनुसार कल यानी 18 जनवरी और रविवार 19 जनवरी को भी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

Rain Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर अभी थमा नहीं है। 14 जनवरी की रात को एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। विशेष तौर पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में गुरुवार देर रात भी बारिश की बौछार हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। आपके लिए चिंता की बात यह है कि बारिश का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है।

rain-Forcast

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को भी बारिश की चेतावनी

गुरुवार देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई है। यही नहीं दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आज यानी शुक्रवार, शनिवार 18 जनवरी और रविवार 19 जनवरी को भी बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में रविवार तक बारिश की चेतावनी दी है।

End of Feed