Holi Special Train: होली पर घर जाने वालों के लिए विशेष तैयारी, यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों के साथ कई अन्य इंतजाम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2024, 08:07 PM IST

होली पर लोगों को घर जाने में कोई समस्या न हो इसके लिए रेलवे ने कई विशेष तैयारी की है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के अलावा स्टेशनों पर यात्रियों के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं।

Holi Special Train: रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ की सुविधाजनक निकासी के लिए आनंद विहार टर्मिनल से पटना, गया, लखनऊ, कामाख्या, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नई दिल्ली से वाराणसी और बरौनी, बठिंडा-वाराणसी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी/ लखनऊ, हजरत निज़ामुद्दीन-लखनऊ/पुणे, सहारनपुर-अंबाला/चंडीगढ़, नई दिल्ली-गोरखपुर होली स्पेशल रेलगाड़ियों के अलावा एमईएमयू होली स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जा रही है। उत्तर रेलवे की ओर से होली के त्योहार पर इंतजामों की समीक्षा की गई।

special trains

भारतीय रेलवे।

बता दें कि लगभग 5,00,000 अतिरिक्त बर्थो की व्यवस्था की गई है। साथ ही 75 जोड़ी ट्रेनों के 354 फेरे अधिसूचित किए गए हैं, जो की पिछले साल की तुलना में 179 अधिक हैं। होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ की सुविधाजनक निकासी के लिए उत्तर रेलवे द्वारा किए इंतजाम किये गए हैं।

End of Feed