Delhi की दो बड़ी मस्जिदों को रेलवे का नोटिस, कहा- 15 दिन में हटा लें, वरना...

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 22, 2023, 12:22 PM IST

Railway Notice to Delhi Mosques: रेलवे ने जिन मस्जिदों को नोटिस जारी किया है उसमें बंगाली मार्केट मस्जिद और आईटीओ स्थित तकिया बब्बर शाह मस्जिद शामिल हैं। रेलवे ने कहा है कि दोनों मस्जिदों को 15 दिन में हटा लिया जाए, वरना रेलवे की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

Railway Notice to Delhi Mosques: राजधानी दिल्ली की दो बड़ी मस्जिदों को रेलवे की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि दोनों मस्जिदों को 15 दिन में हटा लिया जाए, वरना रेलवे की टीम खुद उसे हटाएगी। रेलवे की ओर से कहा गया है कि दोनों मस्जिदें रेलवे की जमीन पर बनी हैं।

Bengali Market Masjid

दिल्ली की दो मस्जिदों को नोटिस

रेलवे ने जिन मस्जिदों को नोटिस जारी किया है उसमें बंगाली मार्केट मस्जिद और आईटीओ स्थित तकिया बब्बर शाह मस्जिद शामिल हैं। वहीं मस्जिद कमेटी का कहना है कि ये मस्जिदें सैकड़ों साल पुरानी हैं।

End of Feed