Railway Notice to Delhi Mosques: राजधानी दिल्ली की दो बड़ी मस्जिदों को रेलवे की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि दोनों मस्जिदों को 15 दिन में हटा लिया जाए, वरना रेलवे की टीम खुद उसे हटाएगी। रेलवे की ओर से कहा गया है कि दोनों मस्जिदें रेलवे की जमीन पर बनी हैं।
रेलवे ने जिन मस्जिदों को नोटिस जारी किया है उसमें बंगाली मार्केट मस्जिद और आईटीओ स्थित तकिया बब्बर शाह मस्जिद शामिल हैं। वहीं मस्जिद कमेटी का कहना है कि ये मस्जिदें सैकड़ों साल पुरानी हैं।
अनाधिकृत रूप से हुआ अतिक्रमण
रेलवे ने जो नोटिस जारी किया है, उसमें कहा गया है कि रेलवे की भूमि को अनाधिकृत रूप से अतिक्रमित किया गया है। आप लोग अनाधिकृत रूप से रेलवे पर बनी अनाधिकृत मस्जिद को इस सूचना के 15 दिन के अंदर स्वेच्छा से हटा दें, अन्यता रेलवे प्रशासन की ओर से एक्शन लिया जाएगा। इस प्रक्रिया में होने वाले नुकसान के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं होगी।
400 साल पुरानी है मस्जिद
दिल्ली की दो मस्जिदों को नोटिस जारी किए जाने के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। मस्जिद तकिया बब्बर शाह के सेक्रेटरी अब्दुल गफ्तार का कहना है कि यह मस्जिद करीब 400 साल पुरानी है। वहीं बंगाली मार्केट मस्जिद को भी सैंकड़ों साल पुरानी बताया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
