...जब लाचार सब्जी वाले को राहुल ने घर बुला लगाया सीने से गले, फिर खुद परोस खिलाया खाना: देखिए VIDEO

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 18, 2023, 10:52 PM IST

Rameshwar Sharma Viral Video: गांधी के साथ सब्जी विक्रेता की यह भेंट 14 अगस्त, 2023 को हुई थी। उन्होंने मुलाकात के बाद उनके साथ अपना फोटो शेयर करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट "एक्स" पर लिखा था- रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं...उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।

Rameshwar Sharma Viral Video: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने एक तरकारी वाले को हाल ही में अपने घर बुलाया। उन्होंने इस दौरान जमकर उस सब्जी विक्रेता की खातिरदारी की। रामेश्वर शर्मा नाम के व्यक्ति से मिलने पर न सिर्फ उन्होंने उनको गले लगाया बल्कि खुद खाना परोसकर खिलाया और खूब देर तक उनके संघर्ष और बुनियादी चीजों को लेकर बातें भी कीं।

rahul gandhi rameshwar sharma

राहुल गांधी से भेंट के दौरान सब्जी विक्रेता रामेश्वर शर्मा। (फाइल)

शुक्रवार (18 अगस्त, 2023) को राहुल ने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच "एक्स" पर इस भेंट से जुड़ा वीडियो शेयर किया। एक मिनट की इस क्लिप को शेयर करते हुए उनके हैंडल से लिखा गया- रामेश्वर उस भारत की आवाज़ हैं जिसकी पीड़ा, मुद्दे और चुनौतियां आज मुख्यधारा की बहस से बहुत दूर हैं। इस भारत की आवाज़ सुनना और संघर्षों का मुकाबला करने में साथ निभाना हम सब की नैतिक ज़िम्मेदारी है। उनकी सच्चाई और सादगी से भरी बातचीत का पूरा वीडियो।

End of Feed