द्वारका में नवविवाहिता की 'खुदकुशी' पर सवाल, पिता ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने का लगाया आरोप

दिल्ली के द्वारका इलाके से नवविवाहिता की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 22 वर्षीय कोमल उर्फ वर्षा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके से नवविवाहिता की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 22 वर्षीय कोमल उर्फ वर्षा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 16 अप्रैल को बाढू सराय निवासी अमन के साथ धूमधाम से उसकी शादी हुई थी। कोमल के पिता दिनेश ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही अमन और उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि वे बेटी को दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे हैं।

crime

दिल्ली के द्वारका में नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक वर्षा ने पहले भी अपने पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट और दहेज की मांग की शिकायत अपने पिता से की थी। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न और संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बाद मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

End of Feed