Kejriwal Security News: पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात अपने जवानों को वापस बुला लिया है। राज्य के पुलिस प्रमुख ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेश (DGP) गौरव यादव ने पटियाला में बताया, 'समय-समय पर हमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को धमकियों की रिपोर्ट मिलती है और हम उन्हें संबंधित एजेंसियों के साथ साझा करते हैं।'
उन्होंने संवाददाताओं को बताया, 'दिल्ली पुलिस और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए आज हमने केजरीवाल जी की सुरक्षा से पंजाब पुलिस के जवानों को हटा लिया है।'
यादव ने कहा, 'हमने उन्हें अपनी चिंताएं बता दी हैं। हम उनके संपर्क में बने रहेंगे। हम अपनी सूचनाएं दिल्ली पुलिस के साथ साझा करेंगे।' यह घटनाक्रम पांच फरवरी को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव से पहले हुआ है। चुनाव परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए।
वहीं दिल्ली पुलिस के इस कदम से आम आदमी पार्टी भड़क गई आप सांसद संजय सिंह ने तो दिल्ली पुलिस पर बड़े संगीन आरोप लगाए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चुनाव आयोग को टैग करते हुए पोस्ट किया, 'आज दिल्ली पुलिस ने जबरन अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटवा दी. अभी केजरीवाल केजरीवाल की जे ब्लॉक काली बाड़ी मार्ग पर सभा है, वहां लाठी-डंडे लेकर गुंडे पहले से मौजूद हैं. मैं वहां पहुंच रहा हूं. चुनाव आयोग कहां है?'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
