Delhi School Building Collapsed: बुराड़ी में पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग ढही, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, 10 को किया गया रेस्क्यू

Delhi School Building Collapsed: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित एक पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग के ढहने की खबर सामने आई है। इस घटना में मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

Delhi School Building Collapsed: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग अचानक ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस की टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में स्थित ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास स्थित चार मंजिला इमारत की बताई जा रही है। हादसे के जानकारी मिलते ही पूरे इलाके की बिजली काट दी गई है।

Delhi School Building Collapsed

बुराड़ी में पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग ढही

इस मामले में जो अभी तक अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक बुराड़ी मामले में अभी तक टोटल 10 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं,और 3 बच्चे शामिल सभी घायल है,और सभी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है

End of Feed