Delhi: पश्चिमपुरी में प्रॉपर्टी विवाद बना मौत की वजह, 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। इस वारदात में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मामला बिहार के मधुबनी की प्रॉपर्टी के बंटवारे से जुड़ा था।

Delhi News: दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके में हुई गोलीबारी की एक गंभीर घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपी के बीच बिहार के मधुबनी जिले की एक प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक इस मुद्दे पर बातचीत के लिए मधुबनी से दिल्ली आया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की नौबत आ गई, जिसमें उसकी जान चली गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

End of Feed