दिल्ली

VIDEO: 'मौलवियों को सैलरी तो हमें क्यों नहीं, दिल्ली सीएम केजरीवाल के घर पर पुजारियों का 'हल्ला बोल'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 06:13 PM IST

Delhi Pujari Salary Protest: हिंदू विरोधी नीतियों के खिलाफ केजरीवाल के घर पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों का विरोध प्रदर्शन सामने आया है, उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अपमान अब और ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, BJP नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं।

Pujari Salary Protest on CM Kejriwal House: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास (Arvind Kejriwal) के बाहर पुजारी धरने पर बैठ गए हैं उनकी मांग है कि जब मौलवियों को वेतन दिया जा सकता है तो उन्हें क्यों नहीं? अपनी इस मांग को लेकर मंगलवार को हजारों पुजारियों ने सीएम केजरीवाल के घर के सामने धरना दिया।

दिल्ली बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ ने मंदिर के पुजारियों की इस मांग को लेकर विरोध दर्ज किया। इस मौके बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा कि जब हिंदुओं के टैक्स के पैसे से मौलवियों को वेतन मिल सकता है तो फिर हिंदुओं को भी मिलना चाहिए, दिल्ली बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी और सांसद रमेश बिधूड़ी भी पुजारियों को समर्थन देने के लिए प्रदर्शन में शामिल हैं।

दिल्ली बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ से जुड़े साधु संत और काफी संख्या ने पुजारी मौजूद हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका कहना है कि वक्फ बोर्ड को देने के लिए केजरीवाल सरकार के पास 100 करोड़ हैं और मौलवियों को देने के लिए 9 करोड़ रुपए, लेकिन हिंदू पुजारियों को देने के लिए कुछ भी नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article