दिल्ली

Delhi News: 'दिल्ली में परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़े बदलाव की तैयारी' बोले स्वास्थ्य और परिवहन मंत्री

दिल्ली के परिवहन और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अगले एक महीने में एक लाख लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का फायदा वहीं नई बसों से दिल्ली की सड़कों की तस्वीर बदलेगी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली सरकार ने राजधानी की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि 1 अप्रैल से नई बसों का आना शुरू हो जाएगा और पूरे अप्रैल महीने में 1200 नई बसें सड़कों पर उतरेंगी। इसके अलावा, सरकार का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक 5000 पुरानी बसों को हटाया जाए। इसमें करीब 2000 से ज्यादा क्लस्टर और 3000 के करीब DTC की बसें शामिल हैं जो सड़कों से हटाईं जायेंगी।

भ्रष्टाचार मुक्त डीटीसी और ट्रांसपोर्ट सेवाएं

पंकज सिंह के अनुसार, वेंडर्स से चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि बसों की कोई कमी नहीं होगी। चार्जिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ाई गई है ताकि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुचारू रूप से हो सके। सरकार का दावा है कि दिल्ली के लोगों को परिवहन की कोई दिक्कत नहीं होगी और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

'महिलाओं को फ्री बस सेवा मिलती रहेगी'

इसके साथ ही, सरकार दिल्ली की ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए उन इलाकों में भी बसें पहुंचाने की योजना बना रही है, जहां अभी तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है। मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि मोहल्ला बसों का ट्रायल चल रहा था, लेकिन कुछ शर्तें पूरी न करने के कारण इनके भुगतान को छह महीने तक रोकने का फैसला किया गया है। पिछली सरकार ने अपनी गलतियों से डीसी को लॉस में पहुंचा हम भ्रष्टाचार मुक्त बस सेवा देंगे महिलाओं को फ्री बस सेवा मिलती रहेगी।

आयुष्मान भारत योजना में दिल्ली की भागीदारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को दिल्ली सरकार आयुष्मान भारत योजना के लिए एमओयू साइन करेगी। अगले एक महीने में एक लाख लोगों को इस योजना में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दे कि 6 मोबाइल डेंटल वैन भी दिल्ली के लोगों के लिए शुरू किए जायेंगे।

'जो मोहल्ला क्लीनिक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें बंद किया जाए'

मंत्री ने मोहल्ला क्लीनिक को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल 159 मोहल्ला क्लीनिक किराए की जगहों पर चल रहे हैं, जिन पर सरकार को हर महीने भारी खर्च उठाना पड़ता है। एक एक विधानसभा में सात सात मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं किराए पर और 35-35 हज़ार की लायबिलिटी है, हमारे पास ज़मीन है तो हम अपनी ज़मीन पर क्यों नहीं खोल सकते मोहल्ला क्लिनिक जो मोहल्ला क्लीनिक नहीं चल रहे हैं उन्हें हम बंद करेंगे, ऐसे करीब 159 मोहल्ला क्लीनिक हैं जो किराए पर चल रहे हैं। बता दें कि सरकार की योजना है कि जहां सरकारी जमीन उपलब्ध हो, वहां ये क्लीनिक खोले जाएं और जो क्लीनिक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें बंद किया जाए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article