दिल्ली

प्रगति मैदान टनल लूटपाट केस में पुलिस का एक्शन, हिरासत में 2 संदिग्ध, अन्य की शिनाख्त हुई

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 27, 2023, 07:20 AM IST

Pragati Maidan tunnel robbery: गत शनिवार को एक डिलीवरी एजेंट एवं उसके साथी के साथ प्रगति मैदान टनल के भीतर लूटपाट की घटना हुई। दो बाइक पर सवार चार हमलावरों ने उनकी कार को रोका और तमंचे के बल पर उसे करीब दो लाख रुपए नकद लूट लिए। अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई लूट की इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए।

Image

प्रगति मैदान टनल के पास लूट की घटना को अंजाम देते संदिग्ध।

Photo : ANI

Pragati Maidan tunnel robbery: प्रगति मैदन टनल लूटपाट मामले में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। दिनदहाड़े हुई लूटपाट के इस वारदात में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि बाकी बचे संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) डॉक्टर सागर प्रीत हुडा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'हमने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और बाकी बचे संदिग्धों की पहचान हो गई है। इन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।'

पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए

गत शनिवार को एक डिलीवरी एजेंट एवं उसके साथी के साथ प्रगति मैदान टनल के भीतर लूटपाट की घटना हुई। दो बाइक पर सवार चार हमलावरों ने उनकी कार को रोका और तमंचे के बल पर उसे करीब दो लाख रुपए नकद लूट लिए। अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई लूट की इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए। पीड़ित व्यक्ति कैब से पैसों की डिलीवरी करने गुरुग्राम जा रहे थे। लूट की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में दर्ज हुई।

केजरीवाल ने एलजी का इस्तीफा मांगा

इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लेफ्टिनेंट गवर्नर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एलजी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। दिल्ली की जनता के लिए जो सुरक्षा प्रदान कर पाए, उसके लिए उन्हें रास्ता बनाना चाहिए। केंद्र सरकार यदि दिल्ली को सुरक्षित नहीं रख सकती तो इसका जिम्मा हमें दे दे। हम दिखाएंगे कि अपने नागरिकों के लिए शहर को कैसे सुरक्षित रखा जाता है।

350 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली

दिल्ली पुलिस का कहना है कि दो लाख रुपए लूटने वाले मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की पहचान के लिए पिछले 48 घंटे में 350 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गयीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिलीवरी एजेंट की कंपनी के कर्मचारियों, इसके नियोक्ता और साथियों से भी शनिवार को हुई घटना के संबंध में पूछताछ की गई। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने प्रगति मैदान सुरंग तथा उससे आगे जा रहे रास्ते पर लगे 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बदमाश लूट के बाद कौन से रास्ते पर गए थे।’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article