निक्की यादव मर्डर केस में रडार पर पुलिसवाला, साजिश रचने में अहम भूमिका !

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 19, 2023, 06:48 AM IST

निक्की यादव हत्याकांड में एक पुलिसवाले का भी नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने इस पूरे केस में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

निक्की यादव हत्याकांड के पांच आरोपी(साहिल गहलोत समेत) इस समय पुलिस की हिरासत में है। इस मामले में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है कई तरह की जानकारी सामने आई है। मसलन 2021 में साहिल गहलोत ने निक्की यादव से शादी की थी। जिस मंदिर के पुजारी ने शादी कराई थी, पुलिस उस तक भी जा पहुंची है। इसके साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों के मदद करने की भी बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर वे जांच एजेंसी के रडार पर हैं। बताया जा रहा है कि फरवरी के पहले हफ्ते में ही आरोपियों ने निक्की यादव को मारने की योजना बनाई(10 फरवरी 2023 को निगमबोध घाट के करीब कार में साहिल ने निक्की को मार डाला था) ।

nikki yadav_sahil gehlot

10 फरवरी को साहिल गहलोत ने निक्की यादव को मार डाला

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर भी शक

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस का मानना है कि एक शख्स जो दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल (सचिन गहलोत का चचेरा भाई) था उसने षड़यंत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। पहले ऐसा माना जा रहा था कि निक्की को मारने में साहिल अकेला था। लेकिन अब पूरी कहानी पलट चुकी है। निक्की की हत्या की प्लानिंग में एक से अधिक लोग शामिल रहे।उन्होंने फरवरी के पहले सप्ताह में उसकी हत्या करने की योजना बनाई, जब उन्हें पता चला कि यादव और गहलोत ने 2021 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। साजिश रची गई थी ताकि वह दूसरी महिला से शादी कर सके। इस व्यक्ति ने पहली बार संभव पेशकश करते हुए कहा अपराध का कारण, जिसे अब तक माना जाता था कि यह क्षण भर में किया गया है।

End of Feed