Delhi: पीजी के छात्र ने कॉलेज हॉस्टल में किया सुसाइड, डिप्रेशन की वजह से उठाया ऐसा कदम

दिल्ली के मौलाना आजाद कॉलेज में पीजी के छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र ने हॉस्टल में सुसाइड किया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में डिप्रेशन में होने की वजह सामने आई है।

Delhi News: दिल्ली के मौलाना आजाद कॉलेज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कॉलेज के हॉस्टल में एक पीजी के छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह डिप्रेशन को बताया जा रहा है। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार, छात्र का मौलाना आजाद कॉलेज के हॉस्टल में सुसाइड को अंजाम दिया है।

suicide

सांकेतिक फोटो।

नोएडा में युवक ने की आत्महत्या

इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली से सटे नोएडा से एक शख्स की आत्महत्या की खबर सामने आई थी, जो डिप्रेशन का शिकार हो गया था और उसने ऐसा कदम उठा लिया। मृतक के एक मित्र ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंकज नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था। वह काफी दिन से डिप्रेशन में चल रहा था।

End of Feed